देवरिया: लूट के आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत हुई कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के ऋण वसूली कर आ रहे सीएमएस संस्था के कर्मी को गोली मारकर कैश लूटने का प्रयास करने वाले दो लुटेरों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि एचडीएफसी बैंक …

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के ऋण वसूली कर आ रहे सीएमएस संस्था के कर्मी को गोली मारकर कैश लूटने का प्रयास करने वाले दो लुटेरों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है।

जिला पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि एचडीएफसी बैंक के ऋण वसूली कर आ रहे सीएमएस संस्था के कर्मी को गोली मारकर कैश लूटने का प्रयास किया गया था।

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर इस असफल लूट में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। सरेराह शहर में लूट की घटना कारित करने के उद्देश्य से कस्टोडीयन को गोली मारी गयी, जिसके फलस्वरूप अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था।

उन्होंने बताया कि घटना के आरोपी पुरूषोत्तम जायसवाल जिला गोरखपुर एवं दीपक पाण्डेय जिला महराजगंज के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला मजिस्ट्रेट देवरिया जितेंद्र प्रताप सिंह को रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी। जिसके बाद 01 मई को जिला मजिस्ट्रेट ने दोनों को एनएसए के तहत निरूद्ध किया गया है।

पढ़ें-यूपी में कोरोना के 193 नये मामले, एक्टिव केसों की संख्या हुई 1621

संबंधित समाचार