बाराबंकी: सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच कल अदा की जाएगी ईद की नमाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। लगभग एक महीने रोजा रखने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग ईद के त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं। मंगलवार को ईद है। मुस्लिम समुदाय के लोगों में ईद की खरीदारी को लेकर सोमवार को भी खासा उत्साह दिख रहा है। निबलेट चौराहे से लेकर दर्पण तक बाजार ईद के रंग में रंगा है। …

बाराबंकी। लगभग एक महीने रोजा रखने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग ईद के त्योहार की तैयारियों में जुट गए हैं। मंगलवार को ईद है। मुस्लिम समुदाय के लोगों में ईद की खरीदारी को लेकर सोमवार को भी खासा उत्साह दिख रहा है। निबलेट चौराहे से लेकर दर्पण तक बाजार ईद के रंग में रंगा है। शहर के निबलेट चौराहे के पास ईद होने से हफ्ते भर पहले से तैयारी शुरू है।

यही हाल घंटाघर से दर्पण बाजार का है। इबादतें , तिलावते, रहमत और बरकत का पाक महीना ईद की खुशियों के साथ पूरा होने वाला है। मस्जिद कमेटियों ने ईद का समय निर्धारित कर दिया है। अलग अलग मस्जिदों में अलग अलग समय पर ईद की नमाज अदा की जायेगी इसके लिए बाकायदा समय सारिणी घोषित की जा चुकी है।

नमाज ईद -उल -फित्र की टाइमिंग

शहर के कुछ 34 मस्जिदों में ईद की नमाज अता की जायेगी कुछ प्रमुख मस्जिदों के नमाज अता करने की समय सारिणी–

मस्जिद——————- समय
ईदगाह शहर पीरबटावन—8,30
जामा मस्जिद बेगमगंज—8,00
मस्जिद रेलवे स्टेशन—-7,15
मस्जिदें खालिदया लखपेड़ाबाग-7,00
मदीना मस्जिद ताड़ वाली–7,00
मस्जिदें नूर रौनकबाग जलालपुर 6,45
मस्जिद कचेहरी—-8,00
मस्जिद पैसार कोठी—-8,00

सफाई को लेकर नगरपालिका प्रशासन मुस्तैद

मंगलवार को ईद की नमाज मस्जिदों में अता की जायेगी। नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत स्तर पर सफाई को लेकर प्रशासन कोई चूक नहीं करना चाहती है। मस्जिदों और उसके आस पास नगरपालिका परिषद ने सफाई कर्मचारियों की पूरी टीम भेजी कर व्यवस्था की निगरानी खुद सफाई इंस्पेक्टर ने अपने हाथ ले रखी है। मस्जिद परिसर को पानी से धुला जा रहा और इस पास ब्लीच पाउडर और चूने का छिड़काव भी किया जा रहा है।

सुरक्षा को लेकर मुकम्मल इन्तजामात

ईद और अक्षय तृतीया एक ही दिन पड़ रही है दोनों त्योहार एक साथ पड़ने के कारण पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से मुस्तैद की जा चुकी है। मस्जिदों में ईद की नमाज को लेकर पूरे जिले की पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है ।ईद में कोई अप्रिय घटना न होने पावे इसके लिए शान्ति कमेटी की मैराथन मीटिंग भी हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया किसी अप्रिय घटना न होने पाये इसे लेकर हमारी तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: ईद की पूर्व संध्या पर अधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च, शांति और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील

संबंधित समाचार