अमरोहा : महिला के कान से कुंडल झपटकर बदमाश फरार
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। बाइक सवार बदमाश नगर में मोर्निंग वाक को निकली महिला के कान का कुंडल झपटकर फरार हो गया। पीड़िता के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग दौड़े। बाइक सवार बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे बैंक कालोनी निवासी सरोज देवी घर से टहलने …
अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। बाइक सवार बदमाश नगर में मोर्निंग वाक को निकली महिला के कान का कुंडल झपटकर फरार हो गया। पीड़िता के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग दौड़े। बाइक सवार बदमाश का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।
सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे बैंक कालोनी निवासी सरोज देवी घर से टहलने निकली थीं। इस बीच बाइक सवार एक बदमाश आया, उसने सरोज देवी के पीछे से झपट्टा मारा और कुंडल लूटकर फरार हो गया। शोर मचाने पर आस पास के लोग दौड़े।
घटना के बाद लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : फुल रिहर्सल में कोविड संक्रमित मरीज के इलाज के प्रबंध को परखा
