अमरोहा : कारतूस मामले में टूंडला पुलिस ने ड्राइवर एवं कार परिजनों को सौंपी
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कारतूस मामले में आरमरी दुकान के संचालक के पुत्र के ड्राइवर को फिरोजाबाद पुलिस ने पांच दिन हिरासत में रखने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अधिवक्ता की फिरोजाबाद पुलिस से अवैध रूप से ड्राइवर को हिरासत में रखे जाने को लेकर नोकझोंक भी हुई है। जनपद फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। कारतूस मामले में आरमरी दुकान के संचालक के पुत्र के ड्राइवर को फिरोजाबाद पुलिस ने पांच दिन हिरासत में रखने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अधिवक्ता की फिरोजाबाद पुलिस से अवैध रूप से ड्राइवर को हिरासत में रखे जाने को लेकर नोकझोंक भी हुई है।
जनपद फिरोजाबाद के टूंडला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने दो लोगों को 700 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी हरदयाल एंड संस के संचालक के पुत्र प्रतीक का नाम लेते हुए बताया था। उन्होंने उससे कारतूसों को खरीदे है।
थाना टूंडला पुलिस ने कोतवाली पुलिस को साथ लेकर हरदयाल एंड संस के संचालक के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया था तथा उसे अपने साथ फिरोजाबाद ले गई थी। पुलिस ने उसका तो चालान कर दिया था, लेकिन प्रतीक के ड्राइवर को पांच दिनों तक बिना मुकदमे के हिरासत में रखा था। सोमवार को टूंडला पुलिस ने कोतवाली पहुंचकर ड्राइवर को परिजनों के सपुर्द कर दिया। इस दौरान दिल्ली हाईकोर्ट के अधिवक्ता अंकुर राजपूत की टूंडला पुलिस से नोकझोंक भी हुई। उनका कहना था कि पुलिस ने अवैध रूप से ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसके साथ मारपीट भी की है जो गैरकानूनी है।
आरमरी स्वामी की हालत में सुधार नहीं
हसनपुर। जीआरपी की दबिश से परेशान होकर आरामरी विक्रेता की तबीयत खराब हो गई। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत में सुधार नहीं है। अवैध कारतूस प्रकरण में जीआरपी टूंडला की दबिश से हरदयाल एंड संस शास्त्र विक्रेता सुशील चंद्र सक्सेना की तबीयत खराब होने के बाद उनके परिजनों द्वारा मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी हालत में कोई सुधार नहीं बताया जा रहा है। शस्त्र विक्रेता की पुत्री के अनुसार सुशील चंद्र सक्सेना का बीपी काफी हाई है। जिसके चलते उनकी तबीयत खराब है और वह आईसीयू में एडमिट है।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : महिला के कान से कुंडल झपटकर बदमाश फरार
