संभल : ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/ गुन्रौर, अमृत विचार। मंदिर में देव प्रतिमाओं को खंडित करने वाले मानसिक विक्षिप्त युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना से अवगत कराया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के …

संभल/ गुन्रौर, अमृत विचार। मंदिर में देव प्रतिमाओं को खंडित करने वाले मानसिक विक्षिप्त युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना से अवगत कराया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरमपुर निवासी अमन पुत्र उल्फत मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसने पांच दिन पहले बबराला के राजघाट स्थित शिव मंदिर में घुसकर देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया था। गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। सोमवार को अमन ने अलीगढ़-बरेली रेलवे ट्रैक पर बबराला के समीप ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की शिनाख्त कराने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया और शव को लेकर घर पहुंचे। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

सीओ डीके शर्मा ने बताया पांच दिन पहले युवक ने राजघाट स्थित शिव मंदिर में देव प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचा था। उसके विरुद्ध मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया था। सोमवार को युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन परिवार वालों ने कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : कारतूस मामले में टूंडला पुलिस ने ड्राइवर एवं कार परिजनों को सौंपी

संबंधित समाचार