बुलंदशहर: गंगा में डूबे एक ही परिवार के पांच लोग, एक महिला समेत दो की मौत, अन्य की तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के अनूप शहर में सोमवार को बालक का मुंडन कराने आए एक परिवार के पांच सदस्य स्नान करते समय गंगा में डूब गए। इनमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बचाव कार्य में …

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के अनूप शहर में सोमवार को बालक का मुंडन कराने आए एक परिवार के पांच सदस्य स्नान करते समय गंगा में डूब गए। इनमें एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बचाव कार्य में जुटे एनडीआरएफ और पीएसी के गोताखोरों को जरूरी दिशा निर्देश दिये है और पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिलाया है।

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि अलीगढ़ के पिसावा थाना क्षेत्र के ग्राम जलालाबाद निवासी मुनेंद्र कुमार के पुत्र दक्ष का मुंडन संस्कार सुबह करीब 11 बजे अनूपशहर गंगा तट के बस्टर गंज घाट के सामने किया गया। समारोह में शिरकत के लिए परिवार के सदस्यों के अलावा कुल 20 लोग पहुंचे थे। मुंडन के बाद सभी लोग स्नान के लिये गंगा में उतर गए।

उन्होंने बताया कि इस दौरान नीरजा,पुत्र रितिक,शशी देवी,पुत्र रवि और कल्पना (28) गहरे पानी में जाने के बाद डूबने लगे। वहां मौजूद नाविकों ने देख कर शोर मचाया जिस पर गोताखोरों ने तुरंत डुबकी लगाकर नीरजा व रितिक को निकाल लिया। उन्हे हायर सेंटर ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-चंदौली: युवती की मौत के मामले में थाना प्रभारी निलंबित, उच्चस्तरीय जांच के आदेश

संबंधित समाचार