बहराइच: ईद को लेकर नगर क्षेत्र में डीएम और एसपी ने किया भ्रमण, जांची सुरक्षा व्यवस्था
बहराइच। ईद पर्व मंगलवार को है। चांद दिखते ही मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी दौड़ गई। वहीं सोमवार रात को जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण किया। साथ ही लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। ईद पर्व मंगलवार को है। सोमवार शाम को चांद का दीदार होते ही मुस्लिम …
बहराइच। ईद पर्व मंगलवार को है। चांद दिखते ही मुस्लिम समाज के लोगों में खुशी दौड़ गई। वहीं सोमवार रात को जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ नगर क्षेत्र में भ्रमण किया। साथ ही लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। ईद पर्व मंगलवार को है। सोमवार शाम को चांद का दीदार होते ही मुस्लिम धर्म गुरुओं की ओर से ईद मनाने की घोषणा की गई। लोगों में काफी खुशी देखी गई। लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी।

रात को जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने पुलिस बल के साथ ईद की पूर्व संध्या पर ईदगाह की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इसके बाद अधिकारियों ने नगर क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर भ्रमण किया। डीएम और एसपी ने शहर के ईदगाह, घण्टाघर, पीपल तिराहा सहित बहराइच के अन्य प्रमुख स्थानों का सम्बन्धित अधिकारियों के साथ भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी, कोतवाल राजेश कुमार समेत अन्य शामिल रहे।
यह भी पढ़ें:-गोरखपुर : ईद-उल-फित्र कल, चांद रात में बिखरी खुशियों की चांदनी
