वाराणसी: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत
वाराणसी। वाराणसी में ईद की खरीदारी करने निकले तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में हुआ। बसनी रामपुर निवासी राजू (24) छोटे भाई राजा बाबू (12) के साथ बाइक …
वाराणसी। वाराणसी में ईद की खरीदारी करने निकले तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में हुआ। बसनी रामपुर निवासी राजू (24) छोटे भाई राजा बाबू (12) के साथ बाइक से बड़ागांव बाजार में ईद की खरीदारी करने जा रहा था।
रविवार की रात करीब 8:30 पर दोनों रामपुर के शिवसरोवर पहुंचे थे कि सामने से एक बाइक पर बैठकर आ रहे मोहम्मद वैस (25), टीपू (28) मुस्लिम (12) उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार घटना स्थल से दस मीटर दूर छिटक गए और बाइक के साकर टूट कर सड़क पर बिखर गए। हादसे में सगे भाई राजा बाबू और राजू और दूसरी बाइक पर सवार टीपू की मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: सड़क हादसे में देवर भाभी की हुई दर्दनाक मौत
