बरेली: लॉटरी से होगा हज सेवकों का चयन, मंत्री धर्मपाल सिंह निकालेंगे लॉटरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के सदस्य डॉ. एस.ई.हुदा ने लखनऊ स्थित हज आफिस से जानकारी देते हुए बताया कि हज यात्रा 2022 में जाने वाले हज यात्रियों की सुविधा और उनके मार्गदर्शन के लिए सरकार खादिमुल हुज्जाज ( हज सेवक ) भी भेजती है, जो सरकारी कर्मचारी होते हैं। इस वर्ष …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी के सदस्य डॉ. एस.ई.हुदा ने लखनऊ स्थित हज आफिस से जानकारी देते हुए बताया कि हज यात्रा 2022 में जाने वाले हज यात्रियों की सुविधा और उनके मार्गदर्शन के लिए सरकार खादिमुल हुज्जाज ( हज सेवक ) भी भेजती है, जो सरकारी कर्मचारी होते हैं। इस वर्ष हज सेवक के लिए प्रदेश में कार्यरत कर्मियों से 343 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिनमें से 58 आवेदकों का चयन मुख्य सूची व 06 आवेदकों का चयन प्रतीक्षा सूची के लिए लाटरी द्वारा किया जाएगा। हज सेवकों के चयन के लिए लॉटरी 4 मई को पूर्वाह्न 11 बजे कल्याण भवन, समाज कल्याण निदेशालय के मीटिंग हाल तीन में निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह व विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी और हज समिति के अध्यक्ष मोहसिन रजा रहेंगे। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खां वारसी ने बताया कि खादिमुल हुज्जाज की सूची जल्द जारी होगी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: गौशगंज रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की मंजूरी

संबंधित समाचार