आज का राशिफल। 03 मई, 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज जॉब इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। प्रेमी जन से अपने दिल की बातें शेयर करने से मन हल्का होगा। गृह कार्यों में आज काफी व्यस्त हो सकते हैं। वृष आज आप अपने आप में ही व्यस्त रहेंगे। अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम …

मेष

आज जॉब इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें। प्रेमी जन से अपने दिल की बातें शेयर करने से मन हल्का होगा। गृह कार्यों में आज काफी व्यस्त हो सकते हैं।

वृष

आज आप अपने आप में ही व्यस्त रहेंगे। अविवाहितों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। प्रेम संबंधों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। व्यापार में जबरदस्त उन्नति होगी। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।

मिथुन

आज उधार लेने से आपको बचना चाहिए। कार्यस्थल में आपका दबदबा घट सकता है। कोई नकारात्मक समाचार मिलने की सम्भावना है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। पेट में गैस की समस्या हो सकती है।

कर्क

आज संतान के करियर को लेकर समस्या दूर होगी। पुराने अनुभवों का आपको लाभ मिलेगा। व्यवसाय को लेकर नया प्रयोग कर सकते हैं। घर का वातावरण काफी सुखमय रहेगा। किसी नए काम को लेकर मन में आइडिया आएगा।

सिंह

आज निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। टीमवर्क के माध्यम से उलझे मामलों को संभाल लेंगे। मार्केटिंग पर आपको काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। जॉब में उच्च पद प्राप्त होगा।

कन्या

आज दूसरों की जिम्मेदारियां भी आपको उठानी पड़ सकती हैं। आपकी अपेक्षा के अनुसार आज सभी काम हो जाएंंगे। विदेश यात्रा को लेकर बाधा दूर होगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं।

तुला

आज हित शत्रु आपकी भावनाओं का नाजायज लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। महिलाओं को अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना चाहिए। एनीमिया और विटामिन की कमी के कारण कमजोरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अचानक बदलाव करना पड़ सकता है।

वृश्चिक

आज पहले की गई मेहनत का आपको सुखद परिणाम प्राप्त होगा। व्यापार में नए सहयोगी जुड़ सकते हैं। मांगलिक आयोजनों में भाग लेने से लाभ होगा। वाद-विवाद और चर्चाओं में आप दूसरों के ऊपर भारी पड़ेंगे। आपके सामाजिक संबंध और प्रगाढ़ होंगे।

धनु

आज बुरी संगत से आपको बचने की आवश्यकता है। आध्यात्मिक चर्चाओं से आपका दृष्टिकोण बदल सकता है। उच्च रक्तचाप के रोगियों को गुस्सा करने से बचना चाहिये। आज अपने काम से काम रखें। दूसरे लोगों के मामलों को लेकर ज्यादा सोच-विचार न करें।

मकर

आज समाज में आपका नाम ऊंचा होगा। रिसर्च क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। लोग आपकी कला व योग्यता को सम्मान देंगे। आज आप नव समाचारों को लेकर काफी उत्सुक रहेंगे। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।

कुंभ

आज बॉस का भरोसा आपके ऊपर से कुछ कम हो सकता है। आज अपने काम व जिम्मेदारियों से पीछे न हटें। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में थोड़ी कमी रहेगी। व्यर्थ की बातों का तनाव न लें। बड़ों के द्वारा दिया गया सुझाव आपके काफी काम आयेगा।

मीन

आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। अपने प्रयासों को कमजोर न पड़ने दें। आपकी सलाहों से लोगों को लाभ होगा। अपने स्वभाव में सकरात्मकता बनाये रखें। अविवाहित महिला जातकों के विवाह की चिन्ता रहेगी।