अयोध्या: बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को मारी गोली, रेफर
अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के टंडोली क्रासिंग पर देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। हमले में घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल …
अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के टंडोली क्रासिंग पर देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। हमले में घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच-पड़ताल की। फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
सोमवार की रात पौने 11 बजे सतीश पांडेय उर्फ गुड्डू पंडित ने पुलिस को सूचना दी कि उनके साढ़ू अभिषेक पांडेय क्रासिंग के पास पहुंचे थे कि दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशो ने उसे गोली मार दी। उसे हम लोग जिला अस्पताल ले जा रहे हैं।
अस्पताल में उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रात में ही लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की। क्षेत्राधिकारी सदर शैलेन्द्र प्रताप गौतम ने बताया कि आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-बरेली: मामा की शादी में भांजे के पेट में लगी गोली
