कानपुर: कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद की नमाज, नमाजियों का उमड़ा सैलाब
कानपुर। कोरोना के कारण बीते दो साल से ईदगाहों में पसरा सन्नाटा अबकी टूटा तो हजारों लाखों की संख्या में नमाजियों ने बड़ी ईदगाह, ईदगाह बगाही, ईदगाह मसवानपुर, चांदमारी, जाजमऊ, बाबूपुरवा में ईद की नमाज अदा की। आपसी सौहार्द का नजारा दिखायी दिया। सभी धर्म समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारक …
कानपुर। कोरोना के कारण बीते दो साल से ईदगाहों में पसरा सन्नाटा अबकी टूटा तो हजारों लाखों की संख्या में नमाजियों ने बड़ी ईदगाह, ईदगाह बगाही, ईदगाह मसवानपुर, चांदमारी, जाजमऊ, बाबूपुरवा में ईद की नमाज अदा की। आपसी सौहार्द का नजारा दिखायी दिया। सभी धर्म समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारक दी।
मुस्लिम महिलाओं के लिए फेथफुलगंज में हर साल की तरह अबकी भी अलग से व्यवस्था की गयी थी। जगह कम पड़ने के कारण सड़कों पर नमाज अदा की गई। चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था, सुरक्षा बलों की पहरेदारी और सीसीटीवी कैमरों की रेंज में ईदगाह का चप्पा-चप्पा था।

नमाज के दौरान एक-एक गतिविधि पर नजर रखी गयी। बड़ी ईदगाह में 120 सुपर वालंटियर्स तैनात किए गए थे जो इंतजाम देख रहे थे। नमाजियों को धूप से बचाने के लिए तम्बू कनातें भी लगायी गयी थी।
जानकारी के अनुसार बड़ी ईदगाह कमेटी ने ईदगाह परिसर में 30 सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की थी। मुतवल्ली आयाज आलम ने बताया कि नमाजियों के पानी के 600 वाटर कूलर तथा 20 ड्रम रखे गए। वजू के लिए अलग से पानी की व्यवस्था की गई।

जामा मस्जिद मकबरा ग्वालटोली, मस्जिद अहले बैत बेकनगंज, मस्जिद कुरसवां पटकापुर, मस्जिद सूटरगंज, मकतबा इमामिया जूही सफेद कालोनी, मस्जिद मीर जाफर पटकापुर, मस्जिद फूलवाली गली, मस्जिद विकटोरिया मिल, मस्जिद कर्बला आजम अली खां कर्नलगंज, मस्जिद नवाब दूल्हा पटकापुर में भी नमाज अदा की गई।
पढ़ें- बाराबंकी: कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद की नमाज, ईदगाहों पर लगे मेले, सतर्क रहा प्रशासन
