जो बाइडेन ने दी ईद की मुबारकबाद, कहा- दुनियाभर में हिंसा का शिकार हो रहे मुसलमान
वाशिंगटन। दुनियाभर में आज पूरे धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। मुस्लिम समुदाय हर दिन अमेरिका को मजबूत बना रहा है। हालांकि, वह खुद समाज में वास्तविक चुनौतियों …
वाशिंगटन। दुनियाभर में आज पूरे धूमधाम से ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। मुस्लिम समुदाय हर दिन अमेरिका को मजबूत बना रहा है। हालांकि, वह खुद समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहा है।
हिंसा का शिकार हो रहे मुसलमान
व्हाइट हाउस में ईद के मौके पर जो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दूतावास प्रभारी के पद पर पहली बार किसी मुस्लिम को नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज, दुनिया भर में हम देख रहे हैं कि बहुत से मुसलमान हिंसा का शिकार हो रहे हैं। किसी को भी उसकी धार्मिक आस्थाओं के लिए प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में इन्होंने की शिरकत
बाइडेन ने कहा, ‘‘ आज हम उन सभी को याद करते हैं जो इस पाक दिन का जश्न नहीं मना पा रहे हैं, जिनमें उइगर, रोहिंग्या समुदाय के लोगों सहित वे सभी शामिल हैं जो अकाल, हिंसा, संघर्ष और बीमारी से पीड़ित हैं। इस कार्यक्रम में प्रथम महिला जिल बाइडेन, मस्जिद मोहम्मद के इमाम डॉ. तालिब एम शरीफ और पाकिस्तानी गायक एवं संगीतकार अरूज आफताब ने भी शिरकत की है।
मुसलमान हमारे देश को हर दिन मजबूत बनाते हैं
अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘दुनिया में आशा और प्रगति के संकेतों का सम्मान करें, जिसमें युद्धविराम भी शामिल है, जिससे यमन में लोगों को छह वर्षों में पहली बार शांति से रमजान और ईद मनाने का मौका मिला है। लेकिन, हमें यह भी स्वीकार करना होगा कि विदेशों में और यहां देश में बहुत काम किया जाना बाकी है। मुसलमान हमारे देश को हर दिन मजबूत बनाते हैं, भले ही वे अब भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें लक्षित हिंसा और ‘इस्लामोफोबिया’ (इस्लाम से भय) शामिल है।
Jill and I were honored to host an Eid al-Fitr reception at the White House tonight, and we send our warmest greetings to everyone celebrating across the world. Eid Mubarak! pic.twitter.com/4OTeQBE0Jw
— President Biden (@POTUS) May 2, 2022
जो बाइडेन का ट्वीट
ईद के कार्यक्रम के बाद एक ट्वीट में जो बाइडेन ने कहा, ‘जिल और मैं व्हाइट हाउस में आज रात ईद-उल-फितर का त्योहार मनाकर काफी सम्मानित महसूस कर रहे हैं और हम दुनियाभर में यह पर्व मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। ईद मुबारक।
कमला हैरिस ने दी ईद दी मुबारकबाद
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘डगलस और मैं ईद-उल-फितर मनाने वाले सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। ईद मुबारक।’ जान लें कि हैरिस के पति का नाम डगलस एमहॉफ है।
ये भी पढ़ें : PM Modi Europe Visit : आज डेनमार्क जाएंगे पीएम मोदी, इन अहम मुद्दों पर करेंगे बातचीत
