राजधानी तहजीब का शहर है और यहां यह तहजीब दिखाई भी पड़ती है: ब्रजेश पाठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। देश में यदि कहीं आपसी सौहार्द का उदाहरण देखा जा सकता है,तो वह उत्तर प्रदेश है। यहां जिस तरह मुस्लिम भाईयों ने न्यायालय का सम्मान करते हुये  परिसर में नमाज अदा की है,वह एक नजीर है। इसके लिए मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली का भी आभार व्यक्त करता हूं, उक्त बातें प्रदेश के उप …

लखनऊ। देश में यदि कहीं आपसी सौहार्द का उदाहरण देखा जा सकता है,तो वह उत्तर प्रदेश है। यहां जिस तरह मुस्लिम भाईयों ने न्यायालय का सम्मान करते हुये  परिसर में नमाज अदा की है,वह एक नजीर है। इसके लिए मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली का भी आभार व्यक्त करता हूं, उक्त बातें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कही। वह ईद के पर्व पर आज ऐशबाग स्थित ईदगाह में नमाज अदा कर चुके नामाजियों को शुभकामनायें देने पहुंचे थे।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तहजीब का शहर है और यहां यह तहजीब दिखाई भी पड़ती है। जिस तरह ईद के मौके पर मुस्लिम भाईयों ने परिसर में नमाज पढ़कर न्यायालय का सम्मान किया है। वह एक बड़ा उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश को विकास व सौहार्द के मामले में पूरे हिन्दुस्तान में नम्बर एक प्रदेश बनाने का काम करेंगे। जिससे इस प्रदेश की आर्थिक गति बढ़ाई जा सके। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश अंसारी भी मौजूद रहे। अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश अंसारी ने भी लोगों को ईद की बधाई दी।

पढ़ें- नमाजियों ने अदा की ईद की नमाज, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव ने दी बधाई

संबंधित समाचार