राहुल गांधी के नाइटक्लब वाले वीडियो पर कांग्रेस की सफाई, “अपने एक मित्र की शादी में गए हैं, पीएम की तरह बिन बुलाए पाकिस्तान नहीं गए”

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं। राहुल गांधी का नेपाल दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो काठमांडु में नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं। इस  वीडियो को बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने अपने ट्विटर …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं। राहुल गांधी का नेपाल दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो काठमांडु में नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं। इस  वीडियो को बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने अपने ट्विटर हैंडल से डाला। वहीं इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने पीसी करके सफाई दी है।

कांग्रेस की ओर से सफाई देते हुए रणदीप सिंह सुरजेवाला पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी पीएम मोदी की तरह  पाकिस्तान में जाकर नवाज शरीफ का केक काटने नहीं गए हैं। राहुल गांधी अपने मित्र पत्रकार की शादी में नेपाल गए हुए हैं। बेवजाह मुद्दा न बनाएं।

इसे भी पढ़ें- वीडियो वायरल: नेपाल के नाइटक्लब में नजर आए राहुल गांधी, बीजेपी ने घेरा

संबंधित समाचार