बीजिंग में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अस्पतालों में बढ़ाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, 2003 में सार्स वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए पूर्वोत्तर उपनगर शियाओतांगशान में बनाए गए 1,000 बिस्तरों वाले अस्पताल को नवीनीकृत किया गया है। इंटरनेट …

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। चीन की सरकारी मीडिया के मुताबिक, 2003 में सार्स वायरस के प्रकोप से निपटने के लिए पूर्वोत्तर उपनगर शियाओतांगशान में बनाए गए 1,000 बिस्तरों वाले अस्पताल को नवीनीकृत किया गया है।

इंटरनेट पर प्रसारित अनौपचारिक रिपोर्ट में कहा गया है कि हवाईअड्डे के पास एक केंद्रीकृत पृथकवास केंद्र में हजारों बिस्तर स्थापित किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर कोविड-19 के मरीजों को वहां भर्ती किया जा सके। इस बीच, बीजिंग में सोमवार को कोविड-19 संक्रमण के 62 नए मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 11 मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण मौजूद नहीं थे।

बीजिंग में पिछले दो सप्ताह के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के करीब 450 नए मामले सामने आए हैं। चीन में कोविड-19 के खिलाफ बेहद सख्त नीति अपनाई जा रही है, जिसमें यात्रा समेत अन्य गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर लॉकडाउन भी लागू किया जा रहा है। बीजिंग में रेस्तरां और जिम को भी सीमित अवधि के लिए बंद किया गया है। यही नहीं, चीनी राजधानी में 2.1 करोड़ लोगों के लिए तीन चरणों वाली कोविड-19 जांच प्रक्रिया भी मंगलवार से शुरू कर दी गई है।

दक्षिण कोरिया में कोरोना के 51,131 नये मामले

सियोल। दक्षिण कोरिया में पिछले 24घंटे मेें कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 51,131 नये मामले सामने के साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 17,346,753 हो गयी हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में से 45 बाहर से आये लोगों के मामले हैं। यह संख्या अब 32,041 हो गई हैं। उन्होंने बताया कि देश में गंभीर मरीजों की संख्या 44 घटकर 417 हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान 49 लोगों की हुई है। जिससे इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23,007 हो गई। मृत्यु दर 0.13 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War : यूक्रेन के लिए सहायता पैकेज की घोषणा करेगा ब्रिटेन

संबंधित समाचार