मुरादाबाद : टीकाकरण में लक्ष्य हासिल करने पर रहेगा जोर, 12 मई तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान 12 मई तक चलेगा। इसमें सर्वे में टीकाकरण से वंचित 24 हजार बच्चों और 6500 गर्भवती महिलाओं को बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगेंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपक वर्मा ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के तीसरे चरण में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान 12 मई तक चलेगा। इसमें सर्वे में टीकाकरण से वंचित 24 हजार बच्चों और 6500 गर्भवती महिलाओं को बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगेंगे।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपक वर्मा ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष अभियान के तीसरे चरण में हर हाल में लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया जा रहा है। इसमें टीकाकरण से छूटे हुए 24 हजार बच्चों और 6500 गर्भवती महिलाओं को टीका लगेगा। स्वास्थ्य कर्मचारियों के सर्वे में जो दो वर्ष तक के बच्चे टीकाकरण से छूटे हुए मिले थे उन्हें और गर्भवती महिलाओं को इस अभियान में फोकस किया गया है।

बच्चों को बीसीजी, पोलियो की ड्राप, रोटा वायरस, डिप्थीरिया (गला घोंटू), काली खांसी, टिटनेस, हेपेटाइटिस से बचने के लिए टीका लगेगा। इनके अलावा मीजल्स, रुबेला और पीसीबी (फेफड़े के संक्रमण) से बचाव के लिए टीके लगाए जाएंगे। गर्भवती महिलाओं को टिटनेस और डिप्थीरिया से बचाव का टीका लगेगा। एएनएम आशा के साथ मिलकर स्वास्थ्य केंद्र के अलावा क्षेत्र में भ्रमण कर सुबह नौ बजे से चार बजे टीका लगाएंगी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : स्पोर्ट्स मीट में बच्चों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

संबंधित समाचार