रामपुर : शादी समारोह में जनरेटर लेकर गए युवक की करंट लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शादी समारोह में जनरेटर लेकर गए युवक को करंट लग जाने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ढकिया चौकी क्षेत्र के परौता गांव में सोमवार की शाम हरचरन …

रामपुर, अमृत विचार। शादी समारोह में जनरेटर लेकर गए युवक को करंट लग जाने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ढकिया चौकी क्षेत्र के परौता गांव में सोमवार की शाम हरचरन के पुत्र जसवीर की लगुन आई थी। इस लगुन में मधुकर गांव निवासी सत्ताई वर्षीय गिरिराज का जनरेटर गया हुआ था। बताया जाता है कि रात में किसी तरह से गिरिराज को बिजली का करंट लग गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे की करंट से मौत हो जाने की खबर सुनकर परिजन भी तत्काल मौके पर जा पहुंचे।

उन्होंने पुलिस को फोनकर घटना से अवगत कराया। रात में मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रामपुर भेज दिया। शाहबाद कोतवाली पहुंचे मृतक युवक के पिता रामकुंवर ने जिस लड़के की लगुन आई थी उसकी लापरवाही से गिरिराज को बिजली का करंट लगने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। गिरिराज की मौत होने से उसकी पत्नि व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था।

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड: बागेश्वर में चरस के साथ नाबालिग पकड़ा, किशोर न्याय बोर्ड में पेश होगा

संबंधित समाचार