बरेली: 12वीं की छात्रा पर कसी फब्तियां, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। 12वीं छात्रा का शोहदे ने स्कूल जाना दुश्वार कर दिया है। वह रोज सुबह अपने साथियों के साथ स्कूल समय पर पहुंच जाता है और अश्लील फब्तियां कसता है। उसे कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती गईं। अब पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर …

बरेली,अमृत विचार। 12वीं छात्रा का शोहदे ने स्कूल जाना दुश्वार कर दिया है। वह रोज सुबह अपने साथियों के साथ स्कूल समय पर पहुंच जाता है और अश्लील फब्तियां कसता है। उसे कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती गईं। अब पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइंस निवासी छात्रा ने बताया कि वह मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ती रही। वह अपनी बहन और सहेलियों के साथ स्कूल जाती है तो उसे विट्टू नाम का लड़का परेशान करता है। बीते तीन माह से लड़के ने छात्रा पर अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया।

वह उसे धमकाते हैं। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों का बताई तो उन्हाेंने लड़के को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। अब छात्रा की शिकायत पर पुलिस न आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: हर्ष फायरिंग नहीं लड़ाई में चली थी गोली

संबंधित समाचार