UP Weather Report: मौसम ने ली करवट, ठंडी हवाओं और हल्की बूंदाबांदी से गर्मी में आई गिरावट
लखनऊ। यूपी में तपती धूप से प्रदेशवासियों को थोड़ी राहत मिली है। इस हफ्ते राज्य में अलग-अलग जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं और इस दौरान हलकी बारिश भी हो सकती है। जिसके कारण तापमान में गिरावट होगी। कई शहरों में मौसम साफ बना रहेगा और लू की स्थिति भी बन सकती है। मौसम …
लखनऊ। यूपी में तपती धूप से प्रदेशवासियों को थोड़ी राहत मिली है। इस हफ्ते राज्य में अलग-अलग जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं और इस दौरान हलकी बारिश भी हो सकती है। जिसके कारण तापमान में गिरावट होगी। कई शहरों में मौसम साफ बना रहेगा और लू की स्थिति भी बन सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 4 मई तक यूपी के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे और बारिश की भी संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
फिलहाल बीते 24 घंटे से चल रही तेज हवाओं और छिटपुट बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को मई के पहले हफ्ते में मामूली राहत मिली है। ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट आएगी और लू से निजात मिल सकेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में हल्की बूंदाबादी, हवाओं के आसार है। हालांकि, बुलेटिन में कुछ स्थानों पर हीटवेव के आसार जताए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 47.2 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं, 22.0 डिग्री सेल्सियस के सात इटावा का तापमान सबसे कम रहा।
पढ़ें- UP Weather Update: मौसम ने ली करवट, दो दिन छाए रहेंगे बादल, बारिश की आशंका
