रायबरेली: नहर में मिला दो दिन से लापता युवक का शव, मचा हंगामा
रायबरेली। दो दिन पहले दावत खाने गए युवक का शव नहर से मिलने पर सनसनी फैल गई है। युवक दो दिन से लापता था। मामला डीह थाना क्षेत्र के रसीदपुर का है। क्षेत्र के गांव मऊ निवासी छोटेलाल दो दिन पूर्व पड़ोस के गांव महाबल का पुरवा में एक शादी समारोह में गया था। उसके …
रायबरेली। दो दिन पहले दावत खाने गए युवक का शव नहर से मिलने पर सनसनी फैल गई है। युवक दो दिन से लापता था। मामला डीह थाना क्षेत्र के रसीदपुर का है। क्षेत्र के गांव मऊ निवासी छोटेलाल दो दिन पूर्व पड़ोस के गांव महाबल का पुरवा में एक शादी समारोह में गया था।
उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इधर बुधवार की सुबह रसीदपुर गांव के लोग नहर की ओर शौच के लिए गए तो नहर ने शव देखकर दंग रह गए।
मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची शव को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान छोटेलाल के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि छोटेलाल काफी नशे में था और वह नहर में गिर गया है। जिससे उसकी मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पढ़ें- पीलीभीत: विवाहिता की पीटकर हत्या कर शव फंदे पर लटकाया
