श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे की कुर्सी पर मंडराया संकट, विपक्षी दल ने संसद में पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके मंत्रिमंडल के विरुद्ध एक अविश्वास प्रस्ताव जारी किया है। विपक्ष का आरोप है कि देश जब अपने सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है तब राजपक्षे ने अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन नहीं किया। साजित प्रेमदासा के नेतृत्व में यूनाइटेड पीपुल्स फोर्स …

कोलंबो। श्रीलंका के मुख्य विपक्षी दल ने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और उनके मंत्रिमंडल के विरुद्ध एक अविश्वास प्रस्ताव जारी किया है। विपक्ष का आरोप है कि देश जब अपने सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है तब राजपक्षे ने अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन नहीं किया।

साजित प्रेमदासा के नेतृत्व में यूनाइटेड पीपुल्स फोर्स पार्टी के एक समूह ने मंगलवार को प्रस्ताव पेश किया और संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्देना से अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराने की मांग की। यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब देशभर में राजपक्षे और उनके छोटे भाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। राजपक्षे और उनके मंत्रिमंडल को सत्ता से हटाने के लिए 225 सदस्यीय संसद में बहुमत चाहिए होगा।

यूनाइटेड पीपुल्स फोर्स के पास 54 मत हैं और उन्हें छोटी पार्टियों से समर्थन मिलने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ दल के पास लगभग 150 मत हैं लेकिन आर्थिक संकट के दौरान इस संख्या में कमी आई है जिससे कुछ नेताओं के पार्टी के विपरीत जाने की आशंका है। संसद की बुधवार को होने वाली बैठक के बाद इस पर निर्णय लिया जा सकता है कि अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया जाए या नहीं। यूनाइटेड पीपुल्स फोर्स ने राष्ट्रपति के विरुद्ध भी अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है लेकिन इससे उनके पद को कोई खतरा नहीं है।

ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: जर्मनी के विपक्ष के नेता पहुंचे कीव, जेलेंस्की सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की मुलाकात

संबंधित समाचार