उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोल। उत्तर कोरिया ने जापान सागर की दिशा में एक अज्ञात प्रक्षेप्य दागा है, जिसे एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) माना जा रहा है। योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के हवाले से यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरियाई सेना प्रक्षेप्य की सीमा और उच्चतम उड़ान ऊंचाई का …

सोल। उत्तर कोरिया ने जापान सागर की दिशा में एक अज्ञात प्रक्षेप्य दागा है, जिसे एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) माना जा रहा है। योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के हवाले से यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरियाई सेना प्रक्षेप्य की सीमा और उच्चतम उड़ान ऊंचाई का विश्लेषण कर रही है। टीबीएस टेलीविजन चैनल ने जापान के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि उत्तर कोरिया ने जिस प्रक्षेप्य का प्रक्षेपण किया है, उसे एक बैलिस्टिक मिसाइल का माना जा रहा है। वर्ष 2022 में उत्तर कोरिया द्वारा हथियारों का यह 14वां परीक्षण है।

दक्षिण कोरिया का दावा, उत्तर कोरिया ने एक प्रक्षेपास्त्र दागा

सियोल। दक्षिण कोरिया ने कहा कि उत्तर कोरिया ने एक प्रक्षेपास्त्र दागा है। इसे उत्तर कोरिया के हथियार परीक्षण से जोड़कर देखा जा रहा है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि यह प्रक्षेपण बुधवार को किया गया, हालांकि इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं कराई गई। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने हाल ही में प्योंगयांग में एक विशाल सैन्य परेड में दिए भाषण में परमाणु हथियारों के निर्माण में तेजी लाने का संकल्प व्यक्त किया था और किसी देश के उकसाने पर उनका इस्तेमाल करने की धमकी भी दी थी। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतिबंधों में राहत और अन्य रियायतें हासिल करने के लिए अमेरिका पर दबाव बनाने के मकसद से उत्तर कोरिया लगातार हथियारों का परीक्षण कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- पंजाब में बिजली संकट पर सीआईआई की पीएसपीसीएल से बातचीत

संबंधित समाचार