वाराणसी : भरण-पोषण मांगने पर पति ने पत्नी को दी फोटो वायरल करने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
वाराणसी। अपने मायके में रह रही एक महिला ने जब अपने पति से भरण-पोषण के लिए खर्च देने की मांग की। इस पर गुस्साए पति ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे डाली। जिस पर पीड़िता मदद मांगने लक्सा थाने पहुंच गई। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी …
वाराणसी। अपने मायके में रह रही एक महिला ने जब अपने पति से भरण-पोषण के लिए खर्च देने की मांग की। इस पर गुस्साए पति ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे डाली। जिस पर पीड़िता मदद मांगने लक्सा थाने पहुंच गई। वहीं, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुरानी फोटो एडिट कर भेजा
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पति ने उसकी एक पुरानी फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में उसे भेजा। साथ ही धमकी भी दी कि अगर वह भरण-पोषण का मुकदमा वापस नहीं लेगी तो वह उस फोटो को उसके रिश्तेदारों और पड़ोसियों को भेज देगा। साथ ही सोशल मीडिया में वायरल कर देगा। आरोपी पति ने अपने दो दोस्तों के साथ उसे रास्ते में रोक कर जान से मारने की धमकी भी दी। ।
ये है मामला
लक्सा क्षेत्र के लक्ष्मीकुंड में रहने वाली 26 वर्षीय सुनीता कुमारी की शादी अवलेशपुर निवासी संजय कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही संजय ने उससे दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और एक दिन उसे उसके मायके लाकर छोड़ दिया। इस पर उसने अपने भरण-पोषण के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने अंतरिम भरण-पोषण का आदेश पारित किया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अदालत के आदेश की जानकारी मिलते ही संजय फिर नाराज हो गया और कॉल कर गालीगलौज करने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में लक्सा थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-वाराणसी: सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत
