अयोध्या: ट्रक की लाइट से बिगड़ा बाइक सवार का संतुलन, पीछे से बस ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी रेफर
अयोध्या। थाना महराजगंज इलाके में एक बाइक सवार पति-पत्नी को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मया सीएचसी भिजवाया। हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गम्भीर देख ट्रामा …
अयोध्या। थाना महराजगंज इलाके में एक बाइक सवार पति-पत्नी को प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मया सीएचसी भिजवाया। हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जहां पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गम्भीर देख ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसएचओ दिनेश कुमार के मुताबिक हादसा मंगलवार देर रात 10:30 बजे का है। गोसाईगंज कस्बे के ठंडी सड़क निवासी रामप्रकाश गुप्ता 32 पुत्र स्व. ओमप्रकाश अपनी पत्नी अनुपमा के साथ बाइक से फैजाबाद से लौट रहे थे। वे जैसे ही अयोध्या अम्बेडकरनगर राजमार्ग पर स्थित समंथा गांव के पास जेपी ढाबे के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक की हेडलाइट रामप्रकाश की आंखों पर पड़ी, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया।
इसी दौरान पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने उन्हें टक्कर मार दी।आसपास के लोग जब तक दौड़े तब तक चालक बस लेकर फरार हो चुका था। लोगों ने मामले की सूचना महराजगंज पुलिस को दी।
पढ़ें-बहराइच: राजस्थान पुलिस की मांग पर रुपईडीहा सीमा पर शुरू हुई जांच
