अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराणा प्रताप की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। प्रदेश के सिंहासन पर दूसरी पर बैठने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या आ रहे हैं। उनका यह दूसरा दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह अयोध्या व आसपास के विकास के लिए 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी के दर्शन पूजन व गुप्तारघाट के उद्यान …

अयोध्या। प्रदेश के सिंहासन पर दूसरी पर बैठने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या आ रहे हैं। उनका यह दूसरा दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वह अयोध्या व आसपास के विकास के लिए 19 हजार करोड़ की परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा श्रीरामलला, हनुमानगढ़ी के दर्शन पूजन व गुप्तारघाट के उद्यान में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

उनके साथ अयोध्या मण्डल के प्रभारी मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री का इससे पहले 1 अप्रैल को अयोध्या आगमन हुआ था। गुप्तार घाट पर भारत के राष्ट्र गौरव सिसोदिया वंश के प्रतीक महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री करेंगे।

उसी के बारे में आज अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के अयोध्या के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह ने जानकारी दी। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, महाराणा प्रताप मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरीश सिंह, देवेंद्र सिंह, चंदन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पढ़ें-अयोध्या: दंगा भड़काने की साजिश में शामिल फरार तीन आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार