बहराइच: उधारी के रुपये देने का बहाना देकर युवक पर बाल अपचारी ने किया हमला, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। चमारनपुरवा मनिकापुर निवासी एक बाल अपचारी ने उधारी रूपया देने के बहाने ग्रामीण को गांव के बाहर बुलाया। इसके बाद उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाल अपचारी को जेल भेज दिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र ग्राम चमरनपुरवा मनिकापुर निवासी विमल कुमार उर्फ सुनील ने गांव निवासी बाल अपचारी …

बहराइच। चमारनपुरवा मनिकापुर निवासी एक बाल अपचारी ने उधारी रूपया देने के बहाने ग्रामीण को गांव के बाहर बुलाया। इसके बाद उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी बाल अपचारी को जेल भेज दिया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र ग्राम चमरनपुरवा मनिकापुर निवासी

विमल कुमार उर्फ सुनील ने गांव निवासी बाल अपचारी रमेश (काल्पनिक) को कुछ रुपए उधार दिये थे। पीडित विमल कुमार के बहन की शादी थी, जिसकी वजह से पीडित, बाल अपचारी से अपना पैसा वापस माँग रहा था। 23 अप्रैल को बाल अपचारी रमेश (काल्पनिक) निवासी ग्राम चमरनपुरवा मनिकापुर कला ने विमल कुमार उर्फ सुनील बेटा मुरारी लाल को गाँव के बाहर तालाब के पास फोन करके बुलाया कि आओ अपना पैसा ले लो।

विमल के वहां पहुंचने पर अचानक बाल अपचारी ने ईंट से विमल के आंख, चेहरे व सर पर वार कर गिरा दिया और हत्या के उद्देश्य से गले मे गमछा डालकर गला घोंट दिया।

मरा हुआ समझ कर तालाब किनारे पीडित विमल को फेंककर बाल अपचारी भाग गया कुछ समय बाद विमल को जब होश आया तो अपनी माता के साथ थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया पुलिस टीम के श्रवण कुमार गौतम, रमेश यादव और सर्वेश यादव ने बाल अपचारी को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पढ़ें-अयोध्या: देवगांव मामले में सात आरोपी गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी

संबंधित समाचार