Champions League final: लिवरपुल ने चैम्पियंस लीग फाइनल में बनाई जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विलारीयाल। लिवरपूल ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करके मंगलवार को यहां विलारीयाल को हराकर चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। लिवरपूल ने सेमीफाइनल के पहले चरण में 2-0 से जीत दर्ज की थी लेकिन विलारीयाल ने दूसरे चरण के पहले हॉफ में दो गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। …

विलारीयाल। लिवरपूल ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करके मंगलवार को यहां विलारीयाल को हराकर चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। लिवरपूल ने सेमीफाइनल के पहले चरण में 2-0 से जीत दर्ज की थी लेकिन विलारीयाल ने दूसरे चरण के पहले हॉफ में दो गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।

लिवरपूल ने दूसरे हॉफ में अच्छा प्रदर्शन किया तथा तीन गोल करके दूसरे चरण में 3-2 और कुल 5-2 के अंतर से जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बनायी। बौलाए डिया (दूसरे मिनट) और फ्रांसिस कोकलिन (41वें) ने विलारीयाल को मध्यांतर तक 2-0 से आगे रखा लेकिन फैबियानो (62वें), स्थानापन्न लुई डियाज (67वें) और सैडियो माने (74वें) ने दनादन तीन गोल करके लिवरपूल की जीत सुनिश्चित की। लिवरपूल 10वीं बार चैंपियन्स लीग के फाइनल में पहुंचा है जहां उसका सामना 28 मई को मैनचेस्टर सिटी और रीयाल मैड्रिड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। सिटी पहले चरण के सेमीफाइनल के बाद 4-3 से आगे है।

ये भी पढे़ं:- टीम को कठिन परिस्थितियों से अवगत कराने के लिए लिया बल्लेबाजी का फैसला : हार्दिक पांड्या

संबंधित समाचार