रायबरेली : भीख मांग रही मासूम से हैवानियत की कोशिश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के खीरों थाना क्षेत्र में भीख मांग रही एक मासूम के साथ मंगलवार को हैवानियत की कोशिश की गई है। लेकिन मासूम के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। वहीं, इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। …

रायबरेली। जिले के खीरों थाना क्षेत्र में भीख मांग रही एक मासूम के साथ मंगलवार को हैवानियत की कोशिश की गई है। लेकिन मासूम के शोर मचाने पर आस-पास के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। वहीं, इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में पीड़िता की दादी ने खीरों थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरी आठ वर्षीय नातिन कस्बा खीरों में मंगलवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे नई बाजार में भीख मांग रही थी। इसी दौरान कस्बा खीरों निवासी रामविलास उर्फ ननकऊ ने मेरी पोती के बुरी नियत से कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब मेरी पोती ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आता देख रामविलास मौके से भाग गया।

प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की दादी के की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: साले की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे बहनोई की मौत

संबंधित समाचार