‘Koffee with Karan’ शो के फैंस के लिए बुरी खबर, अब नहीं आएगा नया सीजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्म निर्देशक करण जौहर ने बुधवार को एलान किया कि वह अब ‘कॉफी विद करण’ शो का नया सीजन लेकर नहीं आएंगे। करण ने कहा, “कॉफी विद करण शो मेरे और आपके जीवन का एक अहम हिस्सा रहा है। इसके छह सीजन ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।” View this post on Instagram A …

मुंबई। फिल्म निर्देशक करण जौहर ने बुधवार को एलान किया कि वह अब ‘कॉफी विद करण’ शो का नया सीजन लेकर नहीं आएंगे।

करण ने कहा, “कॉफी विद करण शो मेरे और आपके जीवन का एक अहम हिस्सा रहा है। इसके छह सीजन ने लोगों का खूब मनोरंजन किया।”

फिल्म निर्देशक ने अपने इंस्ट्राग्राम एकाउंट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, “हेलो, कॉफी विद करण मेरी और आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा रहा है। शो के छह सीजन तक सबका मनोरंजन किया गया। इस शो ने पॉप संस्कृति में प्रभाव डाला है और अपनी जगह बनाई है। भारी मन के साथ कहना पड़ रहा है कि अब कॉफी विद करण का नया सीजन नहीं आएगा।”

कॉफी विद करण शो के अभी तक छह सीजन आ चुके हैं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

पढ़ें-Shraddha Arya ने ब्लू क्रॉप टॉप और थाई हाई स्कर्ट में फ्लॉन्ट किया फिगर, दिए बोल्ड पोज, देखें Photos

संबंधित समाचार