मथुरा : कोरोना महामारी में अपनों को खो चुके 9 बच्चों की सरकार कर रही मदद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। कोरोना महामारी में मां-बाप को खो चुके नाबालिगों को अब सरकार मदद कर रही हैं। मथुरा में प्रशासन ने ऐसे नौ नाबालिग बच्चों का चयन किया है, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया। बताया जा रहा है कि  प्रशासन इन बच्चों की पहचान गोपनीय रखेगा। कोरोना महामारी के इस दौर …

मथुरा। कोरोना महामारी में मां-बाप को खो चुके नाबालिगों को अब सरकार मदद कर रही हैं। मथुरा में प्रशासन ने ऐसे नौ नाबालिग बच्चों का चयन किया है, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया। बताया जा रहा है कि  प्रशासन इन बच्चों की पहचान गोपनीय रखेगा।

कोरोना महामारी के इस दौर में लाखों लोग काल के गाल में समा गए। इन लोगों में कई बच्चे ऐसे भी थे, जिन्होंने अपने माता पिता को खो दिया। यह मासूम की जिंदगी में कोई दिक्कत न आये, इसके लिए सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जा रही  है। जिसके तहत पीएम केयर फंड से ऐसे मासूम बच्चों को 10-10 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि 10-10 लाख रुपए की बड़ी रकम मिलने के कारण इन मासूम बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। इस कारण प्रशासन बेहद गोपनीयता बरत रहा है। जिन बच्चों की मदद की जा रही है प्रशासन की तरफ से उनकी पहचान गोपनीय रखी जा रही है।

इसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से भी आर्थिक मदद दी जा रही । जिन बच्चों ने कोरोना महामारी के दौरान माता –पिता में से किसी एक को खोया है,उन बच्चों को राज्य सरकार प्रति माह 4 हजार रुपए दे रही है। जनवरी से शुरू हुई इस योजना का लाभ बच्चों को मिलना शुरू हो गया है, बताया जा रहा है कि मार्च महीने तक कि राशि इन बच्चों के खाते में पहुंचा दी गई है। मथुरा में ऐसे 114  बच्चों का चयन किया गया है। जिनके माता –पिता में से कोई एक इस महामारी मे नहीं रहे।

यह भी पढ़ें : कोरोना महामारी के बढ़ते केसों को लेकर प्रधानमंत्री करेगें 27अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

 

संबंधित समाचार