अमेरिका में भीषण आग लगने के कारण छह हजार लोगों ने किया पलायन
ह्यूस्टन। अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य के जंगल में भीषण आग लगने के कारण दहशत में आये छह हजार स्थानीय निवासियों को मजबूरन अपने क्षेत्र से पलायन करना पड़ा। राज्य के गवर्नर मिशेल लुजान ग्रिशम ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से आग्रह किया …
ह्यूस्टन। अमेरिका के न्यू मैक्सिको राज्य के जंगल में भीषण आग लगने के कारण दहशत में आये छह हजार स्थानीय निवासियों को मजबूरन अपने क्षेत्र से पलायन करना पड़ा। राज्य के गवर्नर मिशेल लुजान ग्रिशम ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन से आग्रह किया कि वह इस दावानल को आपदा घोषित करें, ताकि संघीय वित्तीय सहायता मुक्त की जा सके। उन्होंने कहा, “जंगल के आसपास क्षेत्रों के छह हजार निवासियों को मजबूरन इस जगह को छोड़कर जाना पड़ा है और उन्हें यह भी नहीं पता कि उनका अगला दिन कैसे बीतेगा।”
गवर्नर ने कहा कि यहां के जंगलों में अप्रैल से भीषण आग लगने के कारण सैकड़ों मकान जल कर नष्ट हो गये हैं। नेशनल इंटरएजेंसी फायर सेंटर द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, न्यू मैक्सिको सहित पांच अमेरिकी राज्यों के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर आग लगने से करीब एक हजार वर्ग किमी में फैले जंगल नष्ट हो गये हैं।
ये भी पढ़ें:- Russia-Ukraine War: यूक्रेन युद्ध को रोकने में असफल रही पोप की कूटनीति
