अयोध्या : परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दिए जाएंगे स्वच्छता के संस्कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अब स्कूल में स्वच्छता के संस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्रओं द्वारा रोज स्कूल में 15 से 20 मिनट साफ-सफाई की गतिविधियां संचालित की जाएगी, ताकि यह बच्चों के व्यवहार में आ जाए। इस प्रक्रिया को स्कूल की समय सारिणी में शामिल किया जाएगा। साथ ही …

अयोध्या। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को अब स्कूल में स्वच्छता के संस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्रओं द्वारा रोज स्कूल में 15 से 20 मिनट साफ-सफाई की गतिविधियां संचालित की जाएगी, ताकि यह बच्चों के व्यवहार में आ जाए। इस प्रक्रिया को स्कूल की समय सारिणी में शामिल किया जाएगा। साथ ही उनमें अपने स्कूल के प्रति नैतिक जिम्मेदारी का दायित्व बोध भी जगे। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संतोष देव पांडेय ने दी।

बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि मेरा विद्यालय-स्वच्छ विद्यालय की थीम को लागू करने के लिए अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने शासनादेश जारी किया है। शासनादेश में कहा गया है कि स्कूलों में साफ-सफाई के प्रबंधन के लिए पर्याप्त संख्या में झाड़ू, डस्ट बिन, कपड़ा व अन्य सफाई सामग्री मौजूद रहे।

स्कूल कोप दी जानी वाली कंपोजिट ग्रांट की धनराशि का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्कूल परिसर में कब, कहां और कैसे सफाई कार्य किया जाना है, इन तथ्यों को सूचीबद्ध किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों को जिला स्तर पर एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा मातृभाषा में होनी चाहिए: उपराष्ट्रपति

संबंधित समाचार