लखीमपुर-खीरी: थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर किसान की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृतविचार, लखीमपुर-खीरी। थाना नीमगांव से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत की रखवाली कर रहे किसान की मंगलवार की रात धारदार व नुकीले हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। मरणासन्न हालत में परिवार वाले उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी चंद मिनटों के बाद मौत हो गई। इससे उसके परिवार …

अमृतविचार, लखीमपुर-खीरी। थाना नीमगांव से करीब पांच सौ मीटर दूर खेत की रखवाली कर रहे किसान की मंगलवार की रात धारदार व नुकीले हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। मरणासन्न हालत में परिवार वाले उसे आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी चंद मिनटों के बाद मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी ने जमीन की मेड़ को लेकर हुए विवाद में हत्या होने की आशंका जताई है।

थाना नीमगांव के गांव झबरा पुरवा निवासी फूलदेवी ने बताया कि उनका खेत थाना नीमगांव के पीछे करीब 500 मीटर की दूरी पर है। रोज की तरह मंगलवार की शाम पति मंसाराम पशुओं से खेत की रखवाली करने गए थे। वह पति के साथ करीब 11 बजे रात तक खेत पर रुकी। उसके बाद घर चली आई थी। सुबह करीब चार बजे वह रोज की तरह फिर सुबह खेत गई तो देखा पति लहूलुहान हालत में पड़े थे। उनके ऊपर चादर पड़ी हुई थी।

चादर हटाकर देखा तो सिर, चेहरे और शरीर पर धारदार नुकीले हथियारों के कई गहरे जख्म थे। यह देखकर वह चीखने-चिल्लाने लगी। सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मरणासन्न हालत में मंशाराम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि उनकी मेड़ को लेकर पड़ोसी से रंजिश चल रही है। इसके अलावा और कोई किसी से विवाद नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि मेड़ की रंजिश में ही उसके पति की हत्या की गई है। पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर दोनों मामलों की जांच की। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: संदिग्ध हालात में ईदगाह में युवक की मौत

संबंधित समाचार