ललितपुर के दोषियों का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले : रालोद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने ललितपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना की निंदा करते हुये सभी दोषी पुलिसकर्मियों को जेल भेजने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला कर कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है। रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने बुधवार को कहा कि ललितपुर के …

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने ललितपुर में किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना की निंदा करते हुये सभी दोषी पुलिसकर्मियों को जेल भेजने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चला कर कड़ी सजा दिये जाने की मांग की है।

रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने बुधवार को कहा कि ललितपुर के पाली में गैंगरेप पीड़ित नाबालिक लड़की के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना पुलिस पर बदनुमा दाग है। ललितपुर पुलिस ने किशोरी को न्याय देने के बजाय और दर्दनाक पीड़ा देने का काम किया गया है जो कि बहुत ही घृणित और जघन्य अपराध है।

इस अपराध में लिप्त सभी पुलिसकर्मियों को सेवा से बर्खास्त करने के साथ साथ इस पर मुकदमा दर्ज कर इन्हें जेल भेजा जाय और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर इनको कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जाय।

उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस की निरंकुशता व अराजकता आम होती जा रही है। एक दिन पूर्व ही चंदौली में दबिश के दौरान घर की बेटी का शारीरिक प्रताड़ना देने से हुयी मौत की आग ठण्डी भी नहीं हुयी कि ललितपुर में पुलिस द्वारा हृदयविदारक घटना को अंजाम दे दिया गया। जब रक्षक ही भक्षक बन जायेगा तो आम आदमी न्याय मांगने कहां जायेगा।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध है और मुख्यमंत्री से मांग करती है कि ललितपुर के दोषी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर सख्त से सख्त सजा देते हुये इनके घरों पर भी बुल्डोजर चलाया जाये, जिससे प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही ऐसी हैवानियत की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें : ललितपुर: थाने में रेप करने वाला निलंबित थाना प्रभारी गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा