बरेली: पीएसी में होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
बरेली, अमृत विचार। दरोगा, प्लाटून कमांडर, पीएसी समेत अग्निशमन द्वितीय अधिकारी पदों के लिए सीधी भर्ती के तहत गुरुवार से अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। यह परीक्षा 18 मई तक चलेगी। इसकी तैयारियों को लेकर आईजी रेंज रमित शर्मा पीएसी पहुंचे और वहां पर अधिकारियों के साथ बैठक की। पुलिस भर्ती समेत अन्य भर्तियों …
बरेली, अमृत विचार। दरोगा, प्लाटून कमांडर, पीएसी समेत अग्निशमन द्वितीय अधिकारी पदों के लिए सीधी भर्ती के तहत गुरुवार से अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। यह परीक्षा 18 मई तक चलेगी। इसकी तैयारियों को लेकर आईजी रेंज रमित शर्मा पीएसी पहुंचे और वहां पर अधिकारियों के साथ बैठक की।
पुलिस भर्ती समेत अन्य भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों की 25 अप्रैल से प्रमाण-पत्रों की जांच शुरू कराई गई थी। प्रमाण-पत्रों की जांच के बाद चयनित अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
आठवीं वाहिनी पीएसी में आयोजित होनी वाली इस परीक्षा को लेकर आईजी रेंज रमित शर्मा ने गुरुवार को हुई बैठक में अधिकारियों से कहा कि परीक्षा स्थल पर किसी भी दशा में अभ्यर्थियों के अलावा अन्य कोई प्रवेश न करें। इसके लिए मौके पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।
महिला अभ्यर्थियों के परीक्षण के दौरान परीक्षण केंद्र पर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए। साथ ही वहां पहुंचे वाले हर अभ्यर्थी के लिए बैठने और पानी की व्यवस्था की जाए।
ये भी पढ़ें-
