हरदोई : आंधी व तूफान के बीच सड़क पर पैदल निकले एसपी, कानून व्यवस्था का लिया जायजा
हरदोई । आंधी और तूफान के साथ-साथ कदमताल कर रहे एसपी राजेश द्विवेदी का हौसला देख कर हर कोई हैरत में पड़ गया । जिस वक्त तेज़ आंधी-तूफान ने लोगों के कदमों में बेड़ियां जकड़ रखी थी,उसी बीच एसपी राजेश द्विवेदी अपने मातहतों के साथ शहर में पैदल घूम-घूम कर लॉ एंड आर्डर को और …
हरदोई । आंधी और तूफान के साथ-साथ कदमताल कर रहे एसपी राजेश द्विवेदी का हौसला देख कर हर कोई हैरत में पड़ गया । जिस वक्त तेज़ आंधी-तूफान ने लोगों के कदमों में बेड़ियां जकड़ रखी थी,उसी बीच एसपी राजेश द्विवेदी अपने मातहतों के साथ शहर में पैदल घूम-घूम कर लॉ एंड आर्डर को और मज़बूत बनाने के लिए जुटे हुए थे।
एसपी राजेश द्विवेदी लॉ एंड आर्डर को परखने के लिए शहर की सड़कों पर पैदल घूमने का सिलसिला बरकरार रखें हुए हैं। इसी कड़ी में एसपी बुधवार की शाम कोतवाली देहात इलाके में पैदल घूम रहे थे। इसी बीच तेज़ आंधी-तूफान आ गया। मातहतों को लगा कि उनके साहब यहीं से वापस लौट जाएंगे। लेकिन उनका ऐसा सोंचना सरासर ग़लत निकला,तूफान के आगे एसपी के कदम रुके नहीं।
बल्कि उनके हौसले के आगे तूफान की रफ्तार तक थम सी गई। पैदल घूम रहे एसपी ने तूफान के बीच एक-एक दुकान,ठेले और खोमचे वाले के सामने पहुंच कर उनके साथ खुल कर बातचीत की। आंधी-तूफान के चलते जहां लोग अपने-अपने घरों में दुबके रहे ।
वही दूसरी तरफ एसपी अपने मातहतों के साथ लोगों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिला रहे थे। एसपी पब्लिक और पुलिस दोनों को उनकी अपनी-अपनी ज़िम्मेदारी का एहसास कराते हुए तूफान के साथ कदमताल कर रहे थे।
यह भी पढ़ें : बरेली: गर्मी की तपिश से बारिश ने दी राहत, मौसम हुआ खुशनुमा
