बरेली: चार माह से चौकी चौराहे पर सौंदर्यीकरण का काम शुरू नहीं
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी में बिना योजना के कार्य कराए जाने का असर जनता पर पड़ने लगा है लेकिन अफसरों ने इस पर तेजी नहीं दिखाई है। संजय नगर रोटरी के लिए गहरा गड्ढा खुदवाकर छोड़ दिया गया है। इसकी वजह से हादसे की संभावना बनी रहती है। चौकी चौराहे पर सौंदर्यीकरण होने का …
बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी में बिना योजना के कार्य कराए जाने का असर जनता पर पड़ने लगा है लेकिन अफसरों ने इस पर तेजी नहीं दिखाई है। संजय नगर रोटरी के लिए गहरा गड्ढा खुदवाकर छोड़ दिया गया है। इसकी वजह से हादसे की संभावना बनी रहती है। चौकी चौराहे पर सौंदर्यीकरण होने का काम लगभग तीन चार माह से बताया जा रहा है लेकिन काम अभी तक शुरु नहीं हो पाया है।
यहां काम कराने के नाम पर चौराहे को कभी ईंटों से घेरा जाता है कभी मजदूर लगाए जाते हैं लेकिन इसके आगे काम नहीं बढ़ रहा है। यहां सौदर्यीकरण की बात कहकर ही स्मार्ट सिटी के अफसरों ने ट्रैफिक लाइट का काम रुकवा दिया था तब से चौकी चौराहे की ट्रैफिक लाइट बंद चल रही हैं और इस हाईवे पर ट्रैफिक नियमों का पालन किए बिना वाहन निकल रहे हैं इससे यहां जाम भी लग रहा है लेकिन स्मार्ट सिटी के अफसर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। अयूब खां चौराहे पर स्काईवॉक का निर्माण होना है। इसके लिए अतिक्रमण हटाया गया लेकिन इसके बाद काम बंद है।
बिना कार्ययोजना के हुए कार्य से सरकारी धन भी बर्बाद किया जा रहा। संजय नगर रोटरी इसका उदाहरण है। यहां रोटरी पहले बनाई गई फिर इसे छोटा करने के लिए पहले वाली रोटरी को तोड़ दिया गया फिर दो मीटर गोलाई की रोटरी बनाने के लिए यहां खुदाई करके छोड़ दिया गया है। यह खुदाई भी गहरी की गई है। खुदाई के बाद काम बंद कर दिया गया है। कोई सुरक्षा चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। चौराहे के स्ट्रीट लाइट भी बंद है। ऐसे में यहां दुर्घटना की संभावना बनी है। इस बारे में स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक बीके सिंह का सरकारी सीयूजी फोन नहीं उठा।
ये भी पढ़ें-
बरेली: स्वच्छता के आधार पर पांच स्कूल होंगे पुरस्कृत, सर्वेक्षण जारी
