लखनऊ : राजधानी समेत कई शहरों में बारिस के आसार, अलर्ट जारी
लखनऊ । हिमालय के तलहटी में बने पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी अंडमान के समीप सागर में बने निम्नदबाव क्षेत्र के प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया है। मौसम विभाग की पूर्वानुमान अनुसार गुरुवार को राजधानी समेत मध्य व दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तेज हवाएं चलने, बूंदाबांदी होने व बिजली …
लखनऊ । हिमालय के तलहटी में बने पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिणी अंडमान के समीप सागर में बने निम्नदबाव क्षेत्र के प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश का मौसम बदल गया है। मौसम विभाग की पूर्वानुमान अनुसार गुरुवार को राजधानी समेत मध्य व दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तेज हवाएं चलने, बूंदाबांदी होने व बिजली कड़कने के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। लोगों से कहा गया है कि पेड़ों के नीचे न खड़े हों, बारिश के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बिजली से कनेक्ट न रखने व मौसम खराब होने की स्थिति में यथासंभव घर से बाहर न निकलने का सुझाव दिया है।
राजधानी समेत मध्य यूपी के कई शहरों में लू के कारण सुबह से ही उमस का प्रकोप रहा। शाम करीब 5 बजे से बादलों के छाने के साथ मौसम में बदलाव होने से राहत मिली। शाम सात बजे से तेज 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलना शुरू हो गई। कई इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। देर रात तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 38.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री की गिरावट के साथ 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
9 मई से फिर सताएगी गर्मी
8 मई तक लखनऊ समेत मध्य यूपी के शहरों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बादल छाये रहेंगे, तेज हवाएं चलेंगी और आंशिक रूप बूंदाबांदी होती रहेगी। 9 मई से पश्चिमी विक्षोभ का प्रकोप समाप्त होने के साथ ही तापमान में तेजी से इजाफा होगा।
यह भी पढ़ें : शाहजहांपुर: आंधी-बारिश से बिजली का पोल गिरा, अधेड़ महिला की मौत
