बरेली-दिल्ली के लिए फिर मार्निंग फ्लाइट शुरू करने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एलाइंस एयर की नई वेबसाइट के लांच होने के दौरान बरेली-दिल्ली फ्लाइट के संचालन पर काफी असर पड़ा था। कई बार फ्लाइट निरस्त रही। कई दिन तक लगातार दोपहर में आने वाली फ्लाइट शाम को बरेली पहुंचीं। इस तरह की दिक्कतों की वजह से बरेली-दिल्ली का एयर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। जहां …

बरेली, अमृत विचार। एलाइंस एयर की नई वेबसाइट के लांच होने के दौरान बरेली-दिल्ली फ्लाइट के संचालन पर काफी असर पड़ा था। कई बार फ्लाइट निरस्त रही। कई दिन तक लगातार दोपहर में आने वाली फ्लाइट शाम को बरेली पहुंचीं। इस तरह की दिक्कतों की वजह से बरेली-दिल्ली का एयर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। जहां फ्लाइट फुल जा रही थी।

अब वहीं 72 सीटर एटीआर में 50-55 यात्रियों की संख्या रह गई है। इससे एलाइंस एयर को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। एयर ट्रैफिक में सुधार के लिए एलाइंस एयर के अधिकारी फिर से मार्निंग फ्लाइट शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। बरेली-दिल्ली के लिए मार्निंग फ्लाइट शुरू होने से उद्यमियों और व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा। एलाइंस एयर के सिविल एयरपोर्ट पर तैनात मैनेजर के अनुसार एयर ट्रैफिक में सुधार के लिए बदलाव जरूरी लग रहा है। स्थिति देखने के बाद पत्र लिखकर एयरलाइंस के उच्चाधिकारियों से बरेली-दिल्ली फ्लाइट सुबह में संचालित करने की मांग उठाएंगे। उम्मीद जताई कि जल्द यह फ्लाइट सुबह की हो सकती है।

पिछले साल संचालित हुई थी मार्निंग फ्लाइट

पिछले साल सितंबर माह में एलाइंस एयर ने बरेली-दिल्ली के लिए मार्निंग फ्लाइट संचालित की थी। एक माह तक फ्लाइट सुबह आई गई। सुबह करीब 7 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर एटीआर यहां सिविल एयरपोर्ट पर सुबह 8 बजे तक पहुंचता और यहां से 8.30 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरता था। इससे फ्लाइट में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
वर्तमान में फ्लाइट के दोपहर में आने का है शेड्यूल
– फ्लाइट के समर शेड्यूल के अनुसार 72 सीटर एटीआर का दिल्ली से 12.10 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.10 बजे एयरपोर्ट पहुंचना है।बरेली से 1.35 बजे उड़ान भरकर 2.35 बजे दिल्ली पहुंचना है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: कुतुबखाना में पुल के बजाए शहर में चले लाइट मेट्रो

संबंधित समाचार