बहराइच: संरक्षित क्षेत्र में पहुंचे मवेशी, वन कर्मियों ने लगाया जुर्माना
बहराइच। कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज में भारी संख्या में पालतू मवेशी चले गए। वन विभाग की टीम ने सभी मवेशियों को पकड़कर जुर्माना लगाया है। साथ ही चेतावनी दी। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग संरक्षित वन क्षेत्र है। जंगल में पालतू मवेशी के आने जाने पर रोक है। इसके बाद भी सुजौली रेंज के दुर्गा गौडी गांव …
बहराइच। कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज में भारी संख्या में पालतू मवेशी चले गए। वन विभाग की टीम ने सभी मवेशियों को पकड़कर जुर्माना लगाया है। साथ ही चेतावनी दी। कतरनियाघाट वन्यजीव प्रभाग संरक्षित वन क्षेत्र है।
जंगल में पालतू मवेशी के आने जाने पर रोक है। इसके बाद भी सुजौली रेंज के दुर्गा गौडी गांव निवासी पांच ग्रामीणों के 32 मवेशी जंगल में पहुंचे। साथ ही सभी वनस्पतियां को नुकसान पहुंचाने लगे।
सूचना पर आईएफएस विकास नायक, वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव समेत अन्य वन कर्मी पहुंचे। सभी ने मवेशियों को पकड़कर रेंज कार्यालय लेकर आए। डीएफओ आकाशदीप वधावन ने बताया कि सभी मवेशी मालिकों पर 300 रुपए जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना के बाद सभी मवेशियों को छोड़ दिया गया है।
