बलिया: तेज आंधी और बारिश से जलभराव, आम के बागों का हुआ नुकसान
बलिया। जिले में सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। पहले धूल भरी आंधी आई और फिर झमाझम बारिश हुई। वहीं बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। बेमौसम बारिश से कई जगह कूड़े-कचड़े का ढेर लग गया और जलजमाव से परेशानी भी हुई। कुछ देर बाद धूप निकल गई। तेज हवाओं के चलते …
बलिया। जिले में सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। पहले धूल भरी आंधी आई और फिर झमाझम बारिश हुई। वहीं बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। बेमौसम बारिश से कई जगह कूड़े-कचड़े का ढेर लग गया और जलजमाव से परेशानी भी हुई। कुछ देर बाद धूप निकल गई।
तेज हवाओं के चलते कुछ जगहों पर पेड़ की डाली टूटकर गिर पड़ी। हालांकि किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। करीब एक घंटे तक चले आंधी-पानी से लोगों कि दिनचर्या भी काफी हद तक प्रभावित हुई।
सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हुई, जो बारिश के बस स्टॉप व स्कूल किसी तरह से पहुंच सके। मार्निंग वॉक पर निकले लोग या तो घर लौट गए अथवा बारिश से बचने के लिए इधर-उधर छिपे रहे। कलेक्ट्रेट समेत अन्य जगहों पर जलजमाव हो गया।
बारिश से साग-सब्जी की फसलों को फायदा पहुंचा है, जबकि आम की फसलों को नुकसान हुआ है। जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा।
पढ़ें- शामली: भारी बारिश से शहर जलमग्न, आम और लीची की फसल का हुआ नुकसान
