मुरादाबाद : करंट की चपेट में आकर लाइनमैन झुलसा, आईसीयू में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। बुधवार देर रात दौलतबाग बिजली घर में मरम्मत कार्य कर रहे लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। फिलहाल लाइनमैन की स्थिति गंभीर होने के चलते आईसीयू में भर्ती कराया गया है। तेज आंधी के चलते देर रात दौलतबाग में बिजली सप्लाई बाधित हो गई सूचना में लाइन की मम्मरत करने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। बुधवार देर रात दौलतबाग बिजली घर में मरम्मत कार्य कर रहे लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। फिलहाल लाइनमैन की स्थिति गंभीर होने के चलते आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

तेज आंधी के चलते देर रात दौलतबाग में बिजली सप्लाई बाधित हो गई सूचना में लाइन की मम्मरत करने पहुंचा लाइनमैन 11000 केवी की लाइन में मरम्मत का काम कर रहा था। तभी लाइन में अचानक करंट आ गया। इससे उसका पेट, दाहिना हाथ और एक पैर बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में जमीन पर गिरे लाइनमैन को साथियों ने कांठ रोड पर निजी वाहन से अस्पताल लेकर भागे। फिलहाल लाइनमैन टीएमयू के आईसीयू वार्ड में भर्ती है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

संबंधित समाचार