UEFA Champions League : मैनचेस्टर सिटी को हराकर रियाल मैड्रिड चैम्पियंस लीग के फाइनल में, अब लिवरपूल से होगी टक्कर
मैड्रिड। रियाल मैड्रिड ने बुधवार को यहां मैनचेस्टर सिटी को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 3-1 से हराकर कुल 6-5 के स्कोर से चैम्पियंस लीग के फाइनल में प्रवेश किया जहां 28 मई को उसका सामना लिवरपूल से होगा। मैनचेस्टर सिटी ने सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 13 बार की यूरोपीय चैम्पियन पर 1-0 की …
मैड्रिड। रियाल मैड्रिड ने बुधवार को यहां मैनचेस्टर सिटी को सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 3-1 से हराकर कुल 6-5 के स्कोर से चैम्पियंस लीग के फाइनल में प्रवेश किया जहां 28 मई को उसका सामना लिवरपूल से होगा। मैनचेस्टर सिटी ने सेमीफाइनल के दूसरे चरण में 13 बार की यूरोपीय चैम्पियन पर 1-0 की बढ़त बनाई हुई थी। पर रियाल मैड्रिड ने शानदार वापसी की जिसमें स्थानापन्न रोड्रिगो ने अंत में दो मिनट में दो गोल कर दिये और मैनचेस्टर यूनाईटेड को 3-1 से शिकस्त दी।
Liverpool ? Real Madrid…
The 2022 #UCLfinal is set! ?#UCL pic.twitter.com/GYFrvIHsUh
— UEFA Champions League (@ChampionsLeague) May 4, 2022
रियाल मैड्रिड की इस सत्र में पिछली वापसी के नायक रहे करीम बेंजेमा ने अतिरिक्त समय में पेनल्टी किक को निर्णायक गोल में तब्दील किया। पहले सेमीफाइनल में रियाल मैड्रिड को 3-4 से हार का सामना करना पड़ा था जिससे बेंजेमा के निर्णायक गोल से टीम 6-5 से जीत दर्ज करने में सफल रही और 28 मई को पेरिस में लिवरपूल से भिड़ेगी। मैड्रिड ने 2018 के फाइनल में भी लिवरपूल को हराया था जिससे स्पेनिश क्लब ने रिकॉर्ड 13वां खिताब अपनी झोली में डाला था।
?️ REPORT: Real Madrid completed a remarkable comeback in extra time to reach the Champions League final…
? Going all the way?#UCL
— UEFA Champions League (@ChampionsLeague) May 4, 2022
वहीं मैनेचस्टर सिटी की पहली चैम्पियंस ट्राफी हासिल करने की उम्मीद भी टूट गयी। पेप गुआर्डियोला की टीम पिछले साल फाइनल में चेल्सी से हार गयी थी। उसके लिये मैच में एकमात्र गोल रियाद मेहरेज ने 73वें मिनट में करके बढ़त दिला दी थी। लेकिन ब्राजीली फॉरवर्ड रोड्रिगो ने 90वें और अगले मिनट में दो गोल कर रियाल मैड्रिड को आगे कर दिया। इसके बाद बेंजेमा ने 95वें मिनट में पेनल्टी किक को गोल में बदलकर अपनी टीम को जीत दिलायी। यह बेंजेमा का इस सत्र का 15वां चैम्पियंस लीग गोल था और नॉकआउट चरण में यह उनका 10वां गोल था।
Real Madrid ? Paris final.#UCLfinal | #UCL pic.twitter.com/zlhyZffndO
— UEFA Champions League (@ChampionsLeague) May 4, 2022
ये भी पढ़ें : Deaflympics : मूक बधिर ओलंपिक में धनुष श्रीकांत ने जीता स्वर्ण, शौर्य सैनी को कांस्य
