गाजियाबाद: तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 111 नए केस, 42 स्कूल हुए प्रभावित
गाजियाबाद। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 111 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसमें बच्चों की संख्या 19 है। गाजियाबाद में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 375 हो गए हैं। राहत की बात यह है कि एक भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर RK गुप्ता …
गाजियाबाद। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 111 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसमें बच्चों की संख्या 19 है। गाजियाबाद में अब कोरोना के कुल एक्टिव केस 375 हो गए हैं। राहत की बात यह है कि एक भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर RK गुप्ता ने कहा कि 10 अप्रैल से अब तक यहां 131 छात्र और 26 शिक्षक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि इनमें एक बड़ी संख्या वाले मरीज अब होम आइसोलेशन से बाहर भी आ चुके हैं।
गाजियाबाद के अब तक 42 स्कूल इस संक्रमण से प्रभावित हो चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली के 81 स्कूल-कॉलेजों की लिस्ट जारी की है, जहां पर सिर्फ गाजियाबाद निवासी 157 छात्र-शिक्षक अब तक संक्रमित मिल चुके हैं।
पढ़ें- Corona Update: राजधानी में कोरोना का कहर जारी, तीन स्कूली बच्चों समेत 33 नए केस आए सामने
