बहराइच: मांगलिक कार्यक्रम में जमकर हुई फायरिंग, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़िया बनघुसर गांव में विवाह कार्यक्रम में भीड़ के बीच जमकर हर्ष फायरिंग की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने अभी तक कार्यवाई नहीं की है। विवाह के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोर्ट ने हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रखी है। इसके …

बहराइच। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़िया बनघुसर गांव में विवाह कार्यक्रम में भीड़ के बीच जमकर हर्ष फायरिंग की गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने अभी तक कार्यवाई नहीं की है।

विवाह के साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोर्ट ने हर्ष फायरिंग पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी भी लोग हर्ष फायरिंग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़िया वनघुसरा निवासी एक ग्रामीण के यहां तीन मई को विवाह था। जिसमें जमकर हर्ष फायरिंग की गई।

लोगों की भीड़ होने के चलते भी हर्ष फायरिंग होने से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव सिसोदिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर वा रहे हैं। हर्ष फायरिंग पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

पढ़ें-बहराइच: केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए यह निर्देश

संबंधित समाचार