मुरादाबाद : ‘साहब! गोली मार देगी पुलिस, सरेंडर करने आया हूं’, एनकाउंटर के डर से गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा गोकशी का आरोपी
मुरादाबाद। योगी सरकार बनने के बाद अपराधियों में खाकी का खौफ बढ़ता जा रहा है। कई अपराधी खुद ही थाने पहुंचकर समर्पण कर चुके हैं। इसी क्रम में गुरुवार को गोकशी का आरोपी गले में तख्ती डालकर सिविल लाइंस थाने पहुंचा और हाथ जोड़कर कहा कि साहब मुझे गिरफ्तार कर लो, वरना पुलिस गोली मार …
मुरादाबाद। योगी सरकार बनने के बाद अपराधियों में खाकी का खौफ बढ़ता जा रहा है। कई अपराधी खुद ही थाने पहुंचकर समर्पण कर चुके हैं। इसी क्रम में गुरुवार को गोकशी का आरोपी गले में तख्ती डालकर सिविल लाइंस थाने पहुंचा और हाथ जोड़कर कहा कि साहब मुझे गिरफ्तार कर लो, वरना पुलिस गोली मार देगी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
एसपी देहात अशोक कुमार ने बताया कि मार्च 2021 में बिलारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बैल पकड़े थे। इन बेलों को वध के लिए बेचा गया था। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने अकरम नामक युवक का नंबर पुलिस को दिया था। एसओजी के पास वह नंबर सर्विलांस पर चल रहा था। जांच में पता चला कि अकरम का असली नाम यामीन है। यामीन बिलारी थाना क्षेत्र के गांव सक्टू नगला का निवासी है।
एसओजी ने रात यामीन की तलाश में उसके घर दबिश दी। इससे घबराकर यामीन गले में तख्ती डाल कर गुरुवार दोपहर सिविल लाइंस थाने पहुंच गया। यहां मौजूद एसपी ट्रैफिक के सामने हाथ जोड़कर उसने कहा कि मैं गोकशी का अपराधी हूं। मुझसे गलती हो गई है। पुलिस से डर लग रहा है। मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार
