बहराइच: मजिस्ट्रेट के निर्देश पर 40 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, केस में उलझी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कैसरगंज थाना क्षेत्र के अलहियापुर गांव निवासी एक युवक की 25 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार की मांग पर मजिस्ट्रेट ने शव खोदवाने के निर्देश दिए। पुलिस ने 40 दिन बाद शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अलहिया …

बहराइच। कैसरगंज थाना क्षेत्र के अलहियापुर गांव निवासी एक युवक की 25 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार की मांग पर मजिस्ट्रेट ने शव खोदवाने के निर्देश दिए। पुलिस ने 40 दिन बाद शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अलहिया पुर गांव निवासी शरीफ उर्फ मैनुद्दीन (25) पुत्र इस्माइल की 25 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पुलिस को बिना सूचना दिए ही परिवार के लोगों ने अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए डीएम और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। डीएम दिनेश चंद्र के निर्देश पर नायब तहसीलदार जरवल विजय कुमार शुक्ला और प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कब्र खोदा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 40 दिन बाद शव को बाहर निकाला गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-रायबरेली: विद्युत उपकेंद्र में लगी आग, मची अफरा तफरी, दमकल ने पाया काबू

संबंधित समाचार