बाराबंकी: तमंचा लहराने वाला युवक बना पुलिस के लिए पहेली, गिरफ्तारी के लिए गठित की गई कई टीमें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले के थाना क्षेत्र जहांगीराबाद अंतर्गत तमंचा लहराते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को लेकर पुलिस महकमा हलकान है। संबंधित युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है। इंस्टाग्राम पर एक युवक द्वारा यह वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें युवक बुलेट मोटरसाइकिल …

बाराबंकी। जिले के थाना क्षेत्र जहांगीराबाद अंतर्गत तमंचा लहराते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को लेकर पुलिस महकमा हलकान है। संबंधित युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई है।

इंस्टाग्राम पर एक युवक द्वारा यह वीडियो पोस्ट किया गया। जिसमें युवक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक हाथ से देशी तमंचा लहरा रहा है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा यह वीडिओ इंस्टाग्राम पर केसी पासी के नाम से बने अकाउंट से अपलोड किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक पुर्णेंद्र सिंह ने बताया कि तमंचा लहराने का एक वीडियो जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में वायरल हुआ है। आरोपी को पकड़ने के लिए जहांगीराबाद पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आवश्यक कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सौहार्द बिगाड़ने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी करने पर संतों ने पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज