बहराइच: ऑटो में पीछे से मैजिक ने मारी टक्कर, एक की मौत, सात घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच। जिले के गोंडा-बहराइच मार्ग पर पयागपुर में गुरुवार को आटो को पीछे से मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। पयागपुर …

पयागपुर/बहराइच। जिले के गोंडा-बहराइच मार्ग पर पयागपुर में गुरुवार को आटो को पीछे से मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। जबकि घायलों को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के तुलसीरामपुरवा में गोंडा बहराइच मार्ग पर गुरुवार शाम को चार बजे सड़क हादसा हो गया। गोंडा की तरफ से आ रहे ऑटो में पीछे से मैजिक वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में मोहम्मद असलम पुत्र मोहम्मद हानिब निवासी ग्रामसभा कोचवा मजरा इब्राहिम पुरवा थाना कौड़िया जनपद गोंडा की मौत हो गई।

जबकि सायरा पत्नी अकील, हकीक कुन पत्नी मुकीम कलहुआ चिलवरिया बहराइच, कल्पना रावत पत्नी दिनेश कुमार कल्लू पुरवा पयागपुर समेत सात लोग घायल हुए हैं। इनमे तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला सहित तीन की मौत, दो घायल

संबंधित समाचार